राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े 2 अधिकारी धोखाधड़ी में गिरफ्तार (लीड-2)

सीबीआई के उपमहानिरीक्षक अनुराग ने पत्रकारों को बताया, "हमने दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। 29 अक्टूबर 2009 को हुए क्वीन्स बेटन रिले से जुड़े दो मामलों में संयुक्त महानिदेशक राजस्व, विपणन और अध्यक्ष के सचिव टी.एस. दरबारी के अलावा उप महानिदेशक विपणन संजय महेंद्रू को गिरफ्तार किया गया है।"

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सीजीओसी कार्यालय और दोनों अधिकारियों के आवासों की तलाशी ली। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं, इनकी छंटनी का जा रही है। घोटाला उजागर होने पर दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।

सीबीआई ने आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के करीबी माने जाने वाले दरबारी और महेंद्रू को सोमवार को उनके आवास से हिरासत में लिया। इन दोनों अधिकारियों को क्वींस बैटन रिले से जुड़ी कथित धांधली से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

अनुराग ने पत्रकारों से कहा, "दरबारी, महेंद्रू और लंदन स्थित एएम कार एंड वैन और द सॉफर कम्पनी के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। ये मामले बिना किसी मान्य टेंडर प्रक्रिया के लंदन की कम्पनी को क्वींस बैटन के लिए सेवाएं देने को लेकर दर्ज किए गए हैं।"

इससे पहले, सीबीआई ने सोमवार को आयोजन समिति के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर छापा मारा। इस दौरान सीबीआई ने आयोजन समिति के खिलाफ दो मामले भी दर्ज किए और साथ ही साथ आयोजन समिति से जुड़े कई अधिकारियों के घरों की तलाशी भी ली।

अनुराग ने बताया कि दरबारी और महेंद्रू को मंगलवार को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया जाएगा। इन दो निलम्बित अधिकारियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 468, 471, 12-बी और 420 के अंतर्गत मामले दर्ज किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+