झारखण्ड में 2 जिंदा जले
पुलिस के अनुसार अलका देवी (19) और उसकी भतीजी शकुंतला की जलकर मौत हो गई। उसी घर में बच्ची की मां रोहिणी देवी भी सो रही थी। उसकी हालत गंभीर है। आग पुआल से बने छप्पर में लगी।
बुरी तरह झुलस जाने के कारण अलका और शकुंतला ने दम तोड़ दिया, जबकि रोहिणी अस्पताल में मौत से जूझ रही है।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं ने खाना बनाने के बाद चूल्हे से लकड़ी निकाले बिना ही सो गईं। आग की लपटें छप्पर तक पहुंच गईं, जिस कारण यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications