उप्र में विकास की धीमी रफ्तार पर राहुल को एतराज (लीड-1)

लखनऊ, 16 नवंबर ( आईएएनएस)। कांग्रेस महासिचव राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में विकास की धीमी रफ्तार पर सख्त एतराज जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे जाने वाले पैसे से विकास की गति को तेज किया जाए।

राहुल ने यह बात छत्रपति शाहू ही महाराज नगर जिले के गठन के बाद जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की पहली बैठक में यह बात कही। जिला मुख्यालय गौरीगंज में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी प्रशासिनक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल थे। इसकी अध्यक्षता स्थानीय सांसद (अमेठी) राहुल ने की। छत्रपति शाहू ही महाराज नगर जिला अमेठी संसदीय क्षेत्र के तहत आता है।

बैठक में गौरीगंज विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक चंद्र प्रकाश द्वारा नवगठित छत्रपति शाहू ही महाराज नगर जिले के विकास के लिए केंद्र सरकार से 5,000 करोड़ रुपये की मांग का जवाब देते हुए सांसद राहुल ने कहा कि जितने पैसे की मांग की जा रही है, उससे कहीं ज्यादा पैसा केंद्र सरकार द्वारा पहले ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित किया जा चुका है।

राहुल ने बसपा विधायक से कहा कि जिले में औद्योगिक इकाइयों, शिक्षण संस्थानों, राजमार्गो एवं सड़कों के निर्माण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए भेजे गए कई हजार करोड़ रुपये का उपयोग राज्य सरकार अभी तक नहीं कर पाई है। पहले उस धन का उपयोग कर त्वरित गति से विकास कार्य किए जाएं।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने चर्चित कानूनगो हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उसे न्याय दिलाने में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल ने सुल्तानपुर जिले के मझवारा गांव में दिवंगत कानूनगो राम कुमार यादव की विधवा से मुलाकात की। पीड़ित परिवार द्वारा मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की मांग पर राहुल ने सुझ्झाव दिया कि बेहतर होगा कि इसके लिए वे अदालत की शरण लें।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि राहुल ने पीड़ित परिवार से कहा कि राज्य सरकार मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कभी नहीं करेगी। इसलिए उन्हें अदालत का रुख करना चाहिए।

मालूम हो कि मझवारा गांव निवासी राम कुमार यादव फैजाबाद में कानूनगो के पद पर तैनात थे और 25 अक्टूबर को पंचायत चुनाव की ड्यूटी से घर लौटते समय उनका अपहरण कर बाद में हत्या कर दी गई थी। परिजनों की शिकायत पर शुरू में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के स्थानीय विधायक सोनू सिंह, भाई मोनू सिंह और अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन बाद में राज्य सरकार ने बसपा विधायक को क्लीन चिट दे दी। इसके बाद मामले की सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई।

पीड़ित परिवार से मिलने के पहले राहुल ने सुबह मुंशीगंज अतिथि गृह में अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। प्रवक्ता के मुताबिक लगभग दो हजार लोगों ने इस दौरान राहुल से मिलकर बिजली, पानी, सड़क, रोजगार एवं विकास सम्बंधी समस्याएं सुनाईं।

दौरे के दूसरे दिन राहुल ने कई सामाजिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने ए.एस. इंटर कॉलेज में बॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ किया, वहीं हिलयापुर कस्बे के बलदेव सिंह पी.जी. कॉलेज में लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाकर फैजाबाद मंडल एयर राइफल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

प्रवक्ता के मुताबिक राहुल मुंशीगंज अतिथिगृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+