मुर्शिदाबाद में स्थापित होगा अलीगढ़ विवि का केंद्र
यहां जारी एक बयान में कहा गया कि मुर्शिदाबाद में स्थापित होने वाला विश्वविद्यालय का यह केंद्र कोलकाता से 182 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे 300 एकड़ में बनाया जाएगा।
इस केंद्र पर अल्पसंख्यकों की शिक्षा, महिलाओं, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा सहित चिकित्सा, नर्सिंग एवं प्रबंधन पाठ्यक्रमों पर ध्यान दिया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications