अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी

लखनऊ, 16 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के निष्कासित महासचिव अमर सिंह नए वर्ष में नई पार्टी बनाने की पूरी तैयारी में हैं।

सिंह ने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं एक से 30 दिसंबर के बीच इलाहाबाद से गोरखपुर तक की पदयात्रा करने के बाद अपनी योजनाओं की औपचारिक घोषणा करूंगा।"

वह सपा से निष्कासन सम्बंधी मामले में उनकी अपील पर सर्वोच्च न्यायालय से अंतरिम राहत मिलने के बाद अपने समर्थकों के साथ बैठक के लिए यहां पहुंचे।

बैठक गन्ना संस्थान के सभागार में हुई, जिसमें 650 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जबकि लगभग 1,000 अन्य समर्थक सभा स्थल के इर्द-गिर्द एकत्र दिखाई दिए।

सिंह की सभा में लोकसभा क्षेत्र रामपुर से जया प्रदा के समर्थकों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी तादाद में लोग पहुंचे। उन्होंने सभा में नया क्षेत्र तैयार करने का प्रस्ताव रखा।

अमर सिंह ने सभा में शामिल लोगों को उत्तर प्रदेश से अलग नया राज्य 'पूर्वाचल' के गठन का सपना भी दिखाया और इसके लिए आंदोलन की तैयारी पर चर्चा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+