चीन को 2029 तक 3750 जंबो जेट की जरूरत होगी
कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (सीओएमएसी) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
साथ ही सीओएमएसी ने बताया कि उसने चीन के वायुसेना और पांच अन्य विमानन कम्पनियों को 100 जंबो देने के लिए समझौते किए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीओएमएसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अगले 20 वर्षो में चीन में विमान यात्रियों की संख्या दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ेगी। वैश्विक औसत 5.2 फीसदी के मुकाबले चीन में यह 7.7 फीसदी की दर से बढ़ेगी।
यह रिपोर्ट दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत के झुहाई शहर में मंगलवार से शुरू हो रहे विमान संबंधी एक प्रदर्शनी 'एयरशो चाइना' में जारी की गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2029 में दुनिया के कुल 13 फीसदी विमानों की जरूरत होगी।
प्रदर्शनी में सीओएमएसी ने कहा कि उसने चीनी वायु सेना और पांच अन्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमानन कम्पनियों को 100 संख्या में सी919 जंबो जेट विमान देने के लिए कुछ समझौते किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications