आदर्श घोटाला : सीबीआई आधिकारी मुख्य सचिव से मिले
डांगे ने तीन सदस्यीय दल के प्रमुख सीबीआई के संयुक्त निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) ऋषिराज सिंह को राज्य सरकार के मुख्यालय स्थित आवास मंत्रालय में बुलाया और उनसे घोटले का विवरण मांगा।
सिंह ने डांगे के साथ हुई वार्ता का ब्योरा संवाददाताओं को देने से हालांकि इंकार किया और सिर्फ यह कहा कि इस मामले में जांच प्रगति पर है।
राज्य सरकार ने आदर्श को-आपरेटिव सम्बंधी दस्तावेज सीबीआई के दल को सौंप दिया।
सीबीआई ने दस्तावेजों की जांच के सिलसिले में पिछले सप्ताह दक्षिण मुम्बई के कोलाबा स्थित आदर्श सोसायटी की समिति के सदस्यों से मुलाकात की थी।
इस बीच, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सीबीआई से अपील की कि वह न केवल रक्षा अधिकारियों, बल्कि इस घोटाले में शामिल नौकरशाहों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू करे।
पवार ने मीडियाकर्मियों से कहा कि जब अशोक चव्हाण ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया है तब इस घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications