टाटा कम्यूनिकेशंस का 24 क्षेत्रों में इथरनेट नेटवर्क शुरू
कम्पनी ने बयान में कहा कि नेटवर्क के उन्नयन के बाद उसके उपभोक्ताओं को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी।
टाटा कम्यूनिकेशंस के मुख्य संचालन अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि इथरनेट के लिए दुनिया भर में मांग बढ़ती जा रही है।
कम्पनी के इथरनेट नेटवर्क के दायरे में उत्तर अमेरिका, एशिया, यूरोप, अफ्रीका और मध्यपूर्व के 50 क्षेत्र आते हैं। इसके अलावा भारत के 120 शहर और चीन के चार शहर भी इसके दायरे में आता है। अगले कुछ महीनें में नेटवर्क के दायरे को बढ़ाकर इसमें अफ्रीका, यूरोप और मध्यपूर्व के भी कई क्षेत्रों को शामिल कर लिया जाएगा।
इथरनेट लैन के माध्यम से कई कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने की एक तकनीक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications