दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या 16 लाख के पार
नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या 16 लाख को पार कर गई है।
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को 16,06,493 यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया।
अधिकारी ने कहा, "इस वर्ष 27 सितंबर को मेट्रो में सफर करने वालों की संख्या 15 लाख का आंकड़ा छू चुकी थी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सचिवालय-सरिता विहार खंड का तीन अक्टूबर को उद्घाटन होने के बाद यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक 2,600 फेरे लगाती है। छह लाइनों पर यह 156 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications