फेसबुक ने नई मैसेजिंग सेवा शुरू की
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक नई सेवा ज्यादा तेजी से संदेश भेजने में सक्षम है। इसमें वेब आधारित लिखित संचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उपयोगकर्ता इसमें फेसबुक डॉट कॉम के सभी संपर्को का उपयोग कर सकेंगे।
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि ई-मेल की मौजूदा संचार प्रणाली बहुत धीमी और औपचारिक है। यह तरीका पुराने पत्रों की तरह खत्म हो जाएगा।
गूगल के जी-मेल के लिए चुनौती मानी जा रही यह सेवा तत्काल संदेश प्रसारित करने और ऑनलाइन चैट के अवसर उपलब्ध कराती है। इस सेवा में उपयोगकर्ताओं को फेसबुक पेज और संदेशों के आदान प्रदान के एक साथ उपयोग के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
सैन फांसिस्को में एक संवाददाता सम्मेलन में जुकरबर्ग ने कहा, "हम नहीं समझते कि नया मैसेजिंग तंत्र ईमेल सेवा है। हम लोगों को संचार के वे तरीके उपलब्ध कराना चाहते हैं जो वह पसंद करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications