पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 20 आतंकी ढेर (लीड-1)

इस्लामाबाद, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिम कबाइली इलाके गुलाम खान क्षेत्र में मंगलवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम 20 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। हमले में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान के प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया गया।

समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से कहा कि अमेरिकी ड्रोन ने अफगानिस्तान की सीमा के निकट स्थित तहरीक के परिसर पर मिसाइल दागे। यह इलाका मुख्य शहर मीरांशाह से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

स्थानीय खुफिया अधिकारियों ने कहा, "हमले के बाद आतंकवादी क्षतिग्रस्त परिसर में एकत्र हुए और मलबे में अपना सामान ढूंढने लगे। जबकि पास के कब्रिस्तान में शवों को दफनाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे थे।"

उत्तरी वजीरिस्तान हक्कानी आतंकी संगठन का गढ़ माना जाता है। यह संगठन अफगानिस्तान में नाटो के नेतृत्व वाली विदेशी सेना पर हमले में शामिल रहा है। अमेरिका तालिबान से जुड़े इस आतंकी संगठन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक परिसर और एक वाहन को निशाना बनाकर चार मिसाइलें दागी गईं। उन्होंने बताया, "हमें जानकारी मिली है कि इस हमले में 20 लोग मारे गए हैं, जबकि सात घायल हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+