संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष जेपीसी पर अड़ा (लीड-1)
आरोपों से घिरे केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने रविवार रात इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि इस मामले पर राजा का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है बल्कि जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए। इसी को लेकर विपक्षी सदस्यों ने सुबह लोकसभा की कार्यवाही आरम्भ होते ही हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा थमता न देख लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
कार्यवाही दोबारा आरम्भ होने पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा जारी रखा। उस समय अध्यक्ष के आसन पर आसीन गिरिजा व्यास ने सदस्यों को शांत कराने की पूरी कोशिश की लेकिन हंगामा नहीं थमा। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर देनी पड़ी।
लोकसभा जैसी स्थिति राज्यसभा में भी रही। कार्यवाही आरम्भ होते विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। इस वजह से कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही दोबारा आरम्भ होने पर हंगामा नहीं थमा जिसके बाद उप सभापति के. रहमान खान ने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी। बीते सप्ताह भी संसद की कार्यवाही बाधित रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications