हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
कोतवाली शहर के असेनी मुहल्ले के निकट सुनसान इलाके में मंगलवार को विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) और पुलिस ने मिलकर तीन तस्करों को उस समय धर दबोचा जब वे अपने किसी ग्राहक को हेरोइन बेचने की फिराक में थे।
जिले के पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों के कब्जे से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है।
उन्होंने कहा कि तीनों स्थानीय निवासी हैं जो पिछले चार-पांच साल से मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त थे।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों का उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी उत्तराखण्ड, बिहार और मध्य प्रदेश में जाल फैला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications