दिल्ली की जमीदोंज इमारत के पीड़ितों को मुआवजा
घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शीला ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "इस तरह के मामले में हम एक लाख रुपये का मुआवजा देते हैं लेकिन हमने मुआवजे की राशि दोगुनी कर दी है। हर घायल को 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी और उसका मुफ्त उपचार किया जाएगा।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में अब तक 65 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह हादसा सोमवार रात 8.15 बजे हुआ। शीला ने कहा, "इस घटना की आधिकारिक जांच का आदेश दिया गया है। हमें कोई कार्रवाई करने से पहले जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी होगी। पुलिस ने इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications