संसद में गतिरोध बरकरार, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपों से घिरे केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने रविवार रात इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि इस मामले पर राजा का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है बल्कि जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए। इसी को लेकर विपक्षी सदस्यों ने सुबह लोकसभा की कार्यवाही आरम्भ होते ही हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा थमता न देख लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

लोकसभा जैसी स्थिति राज्यसभा में भी रही। कार्यवाही आरम्भ होते विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। इस वजह से कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। बीते सप्ताह भी संसद की कार्यवाही बाधित हुई थी।

उधर, संसद में आज 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+