इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या 55 हुई (लीड-1)

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में सोमवार रात एक पांच मंजिली इमारत के गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। इस हादसे में 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इस घटना के दूसरे दिन मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

यह हादसा सोमवार रात 8.15 बजे हुआ। इस इमारत में ज्यादातर कामागार तबके लोग रहते थे। इनमें से ज्यादातर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग थे। दिल्ली के अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मरने वालों की संख्या 55 हो गई है।

घटनास्थल पर बचाव कार्य जोरों पर है। बचाव कार्य में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान भी जुटे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बताया कि बचाव कार्य में करीब 300 लोगों को लगाया गया है। घायलों को लोक नायक जयप्रकाश नारायण और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपातकालीन सेवाओं जैसे क्रेन और अन्य उपकरण को कॉलोनी की तंग गलियों की वजह से घटना स्थल पर पहुंचने में देरी हुई। इसके अलावा रात में अंधेरा और बूंदाबांदी ने भी राहत एवं बचाव कार्यो में बाधा पहुंचाई। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अवैध रूप से किए गए निर्माण के चलते इमारत गिरी होगी। निगम के एक अधिकारी ने बताया, "महावीर इंक्लेव में गत तीन दिनों पहले हमने एक पांच मंजिली इमारत के अवैध निर्माण को तोड़कर उसे गिरने से रोका।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+