शंघाई में आग, मरने वालों की संख्या 53 हुई
शंघाई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के प्रमुख शहर शंघाई की एक 28 मंजिली इमारत में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या 53 हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 70 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस इमारत में 156 परिवार रहते थे। यह इमारत अवकाश प्राप्त शिक्षकों के लिए बनाई गई थी। आग स्थानीय समयानुसार सोमवार दोपहर 2.15 बजे लगी।
अधिकारियों का कहना है कि आग पर शाम के वक्त काबू पाया जा सका। आग बुझाने के काम में 100 से अधिक अग्निशमन वाहनों को लगाया गया था। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि निर्माण की कुछ सामाग्री से आग लगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications