बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
मुम्बई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 62.04 अंकों की बढ़त के साथ जबकि निफ्टी भी 21.85 अंक बढ़कर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 62.04 अंकों की बढ़त के साथ 20,371.73 पर खुला। बीते सोमवार को यह 20,309.69 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 21.85 अंक बढ़कर 6143.45 पर खुला। निफ्टी सोमवार को 6121.60 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications