हिलेरी ने अफगानिस्तान में अभियान को सही ठहराया

वाशिंगटन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अफगानिस्तान में इन दिनों आतंकवादी सरगनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे 'विशेष अभियान' को सही ठहराया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्लिंटन ने सोमवार को कहा, "हमारा मानना है कि शीर्ष आतंकवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है। इससे उनके नेटवर्क को तबाह करने में मदद मिलेगी।"

अमेरिकी विदेश मंत्री का यह बयान उस समय आया है जब अफगानी राष्ट्रपति हामिद करजई ने इस कार्रवाई को यह कहते हुए आलोचना की थी कि इससे आम अफगानी नागरिकों का जीना मोहाल हो गया है। करजई ने कहा था कि अब सैन्य कार्रवाई को कम कर देना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+