दिल्ली में बचाव कार्य में जुटे आईटीबीपी के जवान
मलबे में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बताया कि बचाव कार्य में करीब 300 लोगों को लगाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों की आवाजें सुनाई दे रही है। घायलों को लोक नायक जयप्रकाश नारायण और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, आपातकालीन सेवाओं जैसे क्रेन और अन्य उपकरण को कॉलोनी की तंग गलियों की वजह से घटना स्थल पर पहुंचने में देरी हुई। इसके अलावा अंधेरा और बूंदाबांदी ने भी राहत एवं बचाव कार्यो में बाधा पहुंचाई। स्थानीय लोग हाथों से मलबे को हटाने में जुटे हैं।
दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अवैध रूप से किए गए निर्माण के चलते इमारत गिरी होगी। निगम के एक अधिकारी ने बताया, "महावीर इंक्लेव में गत तीन दिनों पहले हमने एक पांच मंजिली इमारत के अवैध निर्माण को तोड़कर उसे गिरने से रोका।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications