दरबारी, महेंद्रू को सीबीआई हिरासत में भेजा गया
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "न्यायालय ने दरबारी और महेंद्रू को 22 नवंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है।"
इस वर्ष की शुरुआत में क्वींस बैटन रिले घोटाला उजागर होने पर निलंबित दोनों अधिकारियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।
सीबीआई ने दरबारी और महेंद्रू, लंदन स्थित एएम कार एंड वैन हायर लिमिटेड और एएम फिल्मस यूके लिमिटेड के निदेशक आशीष पटेल सहित राष्ट्रमंडल खेल के निदेशक के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।
भारतीय स्वामित्व वाली कंपनी एएम फिल्मस ने अक्टूबर 2009 में लंदन में आयोजित क्वींस बैटन रिले समारोह में अपनी सेवाएं दी थी। ऐसा समझा जाता है कि आयोजन समिति ने कंपनी को 450,000 पाउंड से अधिक का भुगतान किया। समिति पर आरोप है कि उसने बिना उचित निविदा प्रक्रिया अपनाए और कागजी काम किए कंपनी को भुगतान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications