कांग्रेस अध्ययन के बाद कैग रिपोर्ट पर टिप्पणी करेगी
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां कहा, "कैग रिपोर्ट संसद में पेश कर दी गई है। हम इसका अध्ययन करने के बाद इस पर प्रतिक्रिया देंगे।"
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराए जाने की विपक्ष की मांग के बारे में तिवारी ने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे पर अपने रुख को पहले ही साफ कर दिया है।
कांग्रेस ने सोमवार को कहा था कि जेपीसी की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि लोकलेखा समिति कैग रिपोर्ट का परीक्षण करेगी। पार्टी ने यह भी कहा था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पहले से ही 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच कर रहा है।
मंगलवार को संसद में पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 2007-08 में स्पेक्ट्रम के लिए 122 लाइसेंस और दोहरी प्रौद्योगिकी के लिए 35 लाइसेंस जारी किए जाने से सरकार को 1,76,645 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
ज्ञात हो कि विपक्ष द्वारा बर्खास्तगी की मांग पर अड़ जाने के बाद ए.राजा ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पद से रविवार की रात इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications