मिजोरम में विद्रोहियों के साथ वार्ता अगले महीने

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एचपीसी-डी के एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की सैन्य शाखा के प्रमुख रोपुइया के नेतृत्व में मिजोरम के गृह सचिव लालमालसावमा और अन्य अधिकारियों के साथ पिछले सप्ताह मुलाकात की थी।

अधिकारी ने कहा, "मिजोरम सरकार ने हाल ही में इस संगठन के खिलाफ अभियान स्थगित करने की घोषणा की थी।" इसके पूर्व लालमालसावमा ने कहा था कि बातचीत बिना शर्त होगी।

मिजोरम सरकार ने बातचीत के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक समिति गठित की है।

एचपीसी-डी, एक विद्रोही संगठन है और मुख्यरूप से यह मिजोरम और पड़ोसी राज्य मणिपुर में सक्रिय है। यह संगठन मिजोरम के उत्तरी और उत्तर पूर्वी पहाड़ी हिस्सों में जनजातीय आबादी वाले हमार इलाकों को लेते हुए एक पृथक हमार स्वायत्तशासी जिला परिषद की मांग कर रहा है।

हमार जनजाति के लोग ज्यादातार दक्षिणी मणिपुर, मिजोरम के कुछ हिस्सों, दक्षिणी असम और मेघालय व त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में निवास करते हैं। इसके अलावा दक्षिण पूर्व बांग्लादेश के चटगांव हिल ट्रैक्ट्स (सीएचटी) में भी यह जनजाति निवास करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+