शेयर बाजारों में तेज गिरावट, सेंसेक्स 445, निफ्टी 133 अंक गिरा (राउंडअप)
मुम्बई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को देश के शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 444.55 अंक और निफ्टी 132.90 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 444.55 अंक (-2.19 प्रतिशत) गिरकर 19,865.14 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,380.10 अंक का उच्च और 19,832.22 अंक का निचला स्तर छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 132.90 अंक (2.17 प्रतिशत) गिरकर 5,988.70 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,144.05 अंक के उच्च और 5,970.60 अंक के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 181.51 अंक (2.15 प्रतिशत) गिरकर 8,266.42 अंक पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 318.35 अंक (-2.92 प्रतिशत) गिरकर 10,566.95 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (-3.55 प्रतिशत), धातु (-3.11 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (-2.78 प्रतिशत) और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-2.58 प्रतिशत) सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में तेजी दर्ज करने वाला एकमात्र शेयर भारती एयरटेल (1.16 प्रतिशत) रहा। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (-5.40 प्रतिशत), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (-5.21 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोशिएट्स (-4.57 प्रतिशत) और रिलायंस कम्युनिकेशन (-3.72 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। टाटा मोटर्स, एल एण्ड टी और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर भी तीन प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे।
बीएसई पर 598 कम्पनियों के शेयर बढ़कर और 2,433 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 93 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications