ऐसा मोबाइल जिस पर सिर्फ बात हो सकेगी

इस मोबाइल में न तो गीत सुने जा सकेंगे और न ही तस्वीरें खिंची जा सकेंगी। यहां तक कि आप लिखित संदेश भी नहीं भेज सकेंगे। इसमें फोन पर बात करने के अलावा अन्य कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक 'जॉन्स फोन' पर आप फेसबुक और ट्विटर से नहीं जुड़ सकेंगे। वैसे इस मोबाइल की बैटरी ऐसी है कि इसे एक बार चार्ज करने के बाद यह तीन सप्ताह तक काम करती रहेगी। इसकी नियम-पुस्तिका भी केवल एक पृष्ठ की है।

यह मोबाइल आईफोन से भी छोटा है। इसकी लम्बाई 10.5 सेंटीमीटर है। इसे 'एंटी-आईफोन' कहा जा रहा है।

डच विज्ञापन एजेंसी 'जॉन डोई' ने इसे विकसित किया है। एजेंसी को उम्मीद है कि आधुनिक प्रौद्योगिकी से भ्रमित होने वालों और अपना पहला मोबाइल खरीदने वाले युवाओं के बीच यह मोबाइल खूब लोकप्रिय होगा।

यह मोबाइल सफेद रंग में 59 पाउंड कीमत में मिलेगा जबकि गुलाबी या हरा रंग लेने के लिए 67 पाउंड चुकाने होंगे। इसमें एकमात्र आधुनिक सुविधा 10 स्पीड डायल नंबर आवंटित करने की क्षमता है।

इसके डिजाइनर डेडरीक्ज बोक कहते हैं कि बहुत से विकल्पों की मौजूदगी के बीच हम एक साधारण उपकरण विकसित करना चाहते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+