चीन की तरफ जा रही है वैश्विक आर्थिक ताकत : जार्ज सोरस

टोरंटो, 16 नवंबर (आईएएनएस)। निवेशक और वित्तीय विशेषज्ञ जार्ज सोरस ने सोमवार को कहा कि चीन विश्व अर्थव्यवस्था पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और वैश्विक आर्थिक ताकत अमेरिका से चीन की ओर जा रही है।

कनाडाई अंतर्राष्ट्रीय परिषद से 'ग्लोबलिस्ट ऑफ द इयर' सम्मान लेते हुए सोरस ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद आर्थिक शक्ति के रूप में ब्रिटेन के कमजोर होने का उल्लेख करते हुए कहा, "शक्ति और प्रभाव का हस्तांतरण अमेरिका से चीन की ओर बहुत तेजी से हो रहा है।"

उन्होंने चीन की आर्थिक नीतियों को निर्दयी बताया। उन्होंने कहा कि चीन की अवमूल्यित मुद्रा नीति से उसे व्यापार में अनुचित फायदा मिलता है।

उन्होंने कहा कि इन नीतियों से वैश्विक अर्थव्यवस्था के सुधार में बाधा पहुंच रही है।

चीन को अपनी नीतियां परिवर्तित करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, "चीन अपने हितों का ध्यान रखते हुए तेजी से विकास कर रहा है। अब उसे दुनिया के प्रति उसकी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और अन्य लोगों के हितों को ध्यान में रखना चाहिए।"

वित्तीय क्षेत्र के जानकार सोरस ने ओबामा प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अतिरिक्त 600 अरब डॉलर की राशि डालने का ओबामा प्रशासन का निर्णय घातक साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा, "इतिहास गवाह है कि इस तरह के कदमों से सम्पत्तियों का आधिक्य पैदा होता है और इससे विदेशी विनिमय बाजार प्रभावित होता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+