आतंकवादियों के पास गोला-बारूद का टोटा
मंगलवार को अखबार 'सन' में छपी एक खबर में बताया गया है कि तालिबानी आतंकवादियों के पास एके-47 की 7.62 मिलीमीटर की गोलियां कम पड़ गई है।
इसके अलावा इन विस्फोटकों को बनाने में काम आने वाले सामान की कीमत पिछले छह महीनों में दस गुणा तक बढ़ गई है।
सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान सीमा की ओर आपूर्ति लाइन को ध्वस्त कर दिए जाने के कारण यह अभाव पैदा हुआ है।
अफगानिस्तान में करीब 10,000 ब्रिटिश सैनिक तालिबानी आतंकवादियों का मुकाबला कर रहे हैं।
एक सैन्य गुप्तचर अधिकारी ने बताया कि अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे सैनिकों ने यह महसूस किया कि तालिबानियों के पास गोलियों का अभाव हो गया है। इसके कारण अब वे लड़ने से बच रहे हैं और जब तक जरूरी नहीं हो मुकाबला नहीं करते। उन्होंने कहा कि यह संकेत उत्साहवर्धक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications