्न'व्यापार समझौते से भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी'

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री पीटर वेन लोन ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईपीए) से भारतीय अर्थव्यवस्था में 12 अरब डॉलर की वृद्धि होगी।

आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में लोन ने कहा, "हम इस समझौते को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे हमारी अर्थव्यवस्था में छह से 15 अरब डॉलर की वार्षिक वृद्धि होगी। भारतीय अर्थव्यवस्था को इससे 12 अरब डॉलर प्रतिवर्ष का फायदा होगा।"

भारत और कनाडा ने मंगलवार को सीईपीए पर औपचारिक वार्ता की शुरुआत की है।

लोन ने कहा, "हम वार्ता के लिए प्रारूप तय कर रहे हैं। यह कोई आसान मुक्त व्यापार समझौता नहीं है। इसमें बहुत मेहनत की जरूरत है लेकिन मुझे विश्वास है कि दोनों देश इसके लिए प्रयासरत हैं।"

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने सियोल में जी-20 बैठक के दौरान अपनी द्विपक्षीय मुलाकात में व्यापक आर्थिक समझौते पर बातचीत शुरू करने की घोषणा की थी।

वार्ता पूर्ण होने की समय सीमा के संबंध में लोन ने कहा, "इसके बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी, इसमें कुछ साल लग सकते हैं। यूरोपीय संघ के साथ हमारी बातचीत दो साल में पूरी हुई थी। यदि इसी समयावधि में भारत के साथ यह समझौता होता है तो हमें खुशी होगी।"

लोन ने कहा कि व्यापक आर्थिक समझौता होने के बाद भारत और कनाडा का आपसी व्यापार अगले पांच साल में तीन गुना बढ़कर 15 अरब डॉलर हो जाएगा।

मंत्री ने कहा, "इस समझौते के लिए जापान जैसे देशों की बजाय भारत को चुना गया है क्योंकि भारत से हमारे गहरे संबंध हैं। भारतीय मूल के 10 लाख लोगों ने कनाडाई अर्थव्यवस्था की वृद्धि में अहम भूमिका निभाई है।"

भारतीय मूल के कनाडाई लोगों को कनाडा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए लोन ने कहा कि हम भारतीय छात्रों और कर्मचारियों के लिए कनाडा के वीजा नियमों को आसान बनाएंगे।

कुछ धनी देशों द्वारा संरक्षणवादी रवैया अपनाए जाने की आलोचना करते हुए मंत्री ने कहा, "आर्थिक संकट के समय में भी हमने अपनी उदार नीतियों को जारी रखा और छात्रों और कर्मचारियों को आकर्षित किया।"

भारत ने हाल ही में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) से मुक्त व्यापार समझौता किया है और अमेरिका से भी इस तरह के समझौते का प्रयास कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+