बिहार चुनाव : मतगणना की तैयारियां शुरू
राज्य निर्वाचन विभाग के मुताबिक राज्य के सभी 38 जिलों में से बांका, सहरसा तथा सीतामढ़ी में दो-दो मतगणना केन्द्र बनाए जाएंगे जबकि सभी जिलों में एक-एक मतगणना केन्द्र होगा।
विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा जिसमें एक घेरा अर्धसैनिक बलों का होगा। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रों से वेबकॉस्टिंग कराए जाने की कोशिश की जा रही है।
मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी और दो बजे तक सभी सीटों के परिणाम आ जाने की संभावना है। मतगणना कर्मियों को भी मतगणना केन्द्र में एक घंटा पूर्व पहुंचना होगा।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पांच चरणों में अब तक विधानसभा की 217 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में मतदान होना है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications