उत्तर प्रदेश में मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज
राज्य के उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप मंत्री रामहेत भारती व अन्य सात के खिलाफ सोमवार देर रात कोतवाली थाने में यह मुकदमा पीड़ित मूलचंद की अर्जी पर अदालत के निर्देश के बाद दर्ज किया गया।
लोनियनपुरवा निवासी मूलचंद का आरोप है कि भारती, गांव के ही कुलदीप श्रीवास्तव के साथ सुलह करने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। श्रीवास्तव के साथ मूलचंद का पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है।
कोतवाली प्रभारी आर.पी.शाही ने मंगलवार को संवाददताओं को बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के निर्देश पर उन्होंने यह मुकदमा सोमवार देर रात दर्ज किया। अदालत ने यह आदेश चार नवम्बर को दिया था, जो सोमवार को कोतवाली पहुंचा।
शाही के मुताबिक भारती व अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 386, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक को मामले की विवेचना सौंप दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications