मोटी तनख्वाह पाने वालों में शुमार हैं नूयी, झा और पंडित
वाशिंगटन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के तीन पेशेवरों पेप्सीको की इंदिरा नूयी, मोटोरोला के संजय कुमार झा और सिटीग्रुप के विक्रम पंडित अमेरिका के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) में शुमार हैं।
अमेरिकी समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' द्वारा जारी सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की सूची में नूयी 1.39 करोड़ डॉलर के वेतन पैकेज के साथ 67 वें, झा 34.5 लाख डॉलर के पैकेज के साथ 377 वें और पंडित 12 लाख डॉलर के पैकेज के साथ 450 वें स्थान पर रहे हैं।
लिबर्टी मीडिया कार्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गेग्री मैफी 8.71 करोड़ डॉलर के वेतन पैकेज के साथ पहले स्थान पर रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस सूची में चार अरब डॉलर से ज्यादा आय वाली 456 कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को शामिल किया है।
मैफी के बाद 6.86 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज प्राप्त करने वाले ऑरेकल के लैरी इलिसन दूसरे स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications