सोनिया ने दिल्ली हादसे के घायलों का कुशलक्षेम पूछा
सोमवार को घटी इस दुर्घटना में घायल हुए कम से कम 28 लोगों को लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया ने घायलों और उनके परिजनों को ढाढं़स बंधाया और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से बात की।
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल इस दौरान उनके साथ थे।
दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने भी मंगलवार को अस्पताल का दौरा किया। वालिया ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में अनधिकृत रूप से बनाई गई, पांच मंजिली इमारत के ढहने से कम से कम 65 लोग मारे गए हैं और 130 लोग घायल हो गए हैं।
इस दुर्घटना के पीड़ितों में ज्यादातर प्रवासी हैं, जिन्हें दिल्ली के चार अस्पतालों में ले भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications