पाकिस्तान के पूर्व मंत्री को न्यायिक हिरासत
'न्यूज इंटरनेशनल' के अनुसार न्यायिक दंडाधिकारी इरफान बसरा ने यह आदेश सोमवार को पारित किया।
वरैच, सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के शासन काल में मंत्री थे। उन पर दो लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से सरकारी भूमि खरीदने और उसके बाद उसे 22 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से एनआईसी को बेचने का आरोप है। इससे राष्ट्रीय खजाने को 1.68 अरब रुपये का नुकसान हुआ था।
वरैच ने 55 करोड़ रुपये का एक बैंक ऋण भी लिया था, जिसका भुगतान उन्होंने नहीं किया।
इंडों-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications