8 दिन की लुका-छुपी के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ

हैदराबाद, 16 नवंबर (आईएएनएस)। एक गड्ढे में छुपे मगरमच्छ को आठ दिन की लुका-छुपी के बाद आखिरकार मंगलवार सुबह पकड़कर नेहरू प्राणी उद्यान में भेज दिया गया।

मगरमच्छ ने आठ नवंबर से पुलिस और वन अधिकारियों को तंग कर रखा था। हैदराबाद के बाहरी इलाके नरसिंघी के नानकरामगुडा इलाके के एक गड्ढे में जब से लोगों ने इसे देखा था तब से वहां दहशत की स्थिति थी। अधिकारियों ने गड्ढे के पानी को पम्प के जरिए बाहर निकालकर मगरमच्छ को ढूंढ़ा।

गड्ढे में 15 फुट तक भरे पानी को निकालने के लिए आठ मोटर्स का इस्तेमाल किया गया था।

नेहरू प्राणी उद्यान के संरक्षक एम.ए. वाहिद कहते हैं कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मंगलवार तड़के मगरमच्छ को गड्ढे से बाहर आते देखा। मगरमच्छ के बच निकलने के दोनों रास्ते बंद होने की वजह से वह समीप ही स्थित झाड़ियों में चला गया।

पुलिस की सूचना पर वन अधिकारी वहां पहुंच गए थे। मगरमच्छ को बेहोश करने के बाद उसे एक वाहन से चिड़ियाघर पहुंचाया गया।

वन अधिकारियों के मुताबिक इस छह फुट लम्बे मगरमच्छ की आयु आठ-नौ वर्ष के आस-पास हो सकती है। चिड़ियाघर में प्राथमिक चिकित्सा के बाद अधिकारियों की मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ देने की योजना है।

इससे पहले आठ नवंबर को एक निर्माणस्थल पर कार्यरत कामगारों ने इमारत के निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे में मगरमच्छ को देखा था। ऐसा माना जा रहा है कि यह मगरमच्छ नजदीक की झील से वहां पहुंचा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+