तालिबान ने की थी बेनजीर की हत्या: रिपोर्ट

संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के एक संयुक्त जांच दल (जेआईटी) ने सोमवार को रावलपिंडी स्थित एक अदालत में चालान सौंपा।

स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार 48 पृष्ठों के इस दस्तावेज में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और उस समय के संघीय व प्रांतीय स्तर के सभी पदाधिकारियों को क्लीनचिट दी गई है।

जेआईटी का कहना है कि बेनजीर की हत्या के लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जिम्मेदार है। बेनजीर की 27 दिसंबर, 2007 को रावलपिंडी में एक सभा के दौरान हत्या कर दी गई थी। उस वक्त पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने इसके लिए तालिबान को ही जिम्मेदार ठहराया था।

रिपोर्ट में कहा गया है, "जेआईटी इस नतीजे पर पहुंची है कि बेनजीर की हत्या को लेकर प्रांतीय या संघीय सरकार के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद परवेज मुशर्रफ के खिलाफ इस मामले में कुछ नहीं हाथ लगा।"

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जेआईटी के प्रमुख खालिद कुरैशी ने मुशर्रफ से सम्पर्क साधने का प्रयास किया था लेकिन आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने यह कहते हुए उन्हें रोक दिया कि पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा सरकार के बीच कुछ समझौता हुआ है।

इस रिपोर्ट में टीटीपी के सरगना बैतुल्लाह महसूद, इबदुर्रहमान, अब्दुल्ला और फैज मोहम्मद को बेनजीर की हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया है। जेआईटी का कहना है कि बेनजीर की हत्या के लिए आत्मघाती बम हमला करने वाला आतंकवादी इकरामुल्ला था।

जांच अधिकारियों ने पाया कि महसूद का वह टेप सही है जिसमें उसने बेनजीर की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। इस मामले में रावलपिंडी के पूर्व पुलिस प्रमुख सैयद सउद अजीज और एक अन्य पुलिस अधिकारी खुर्रम शहजाद को लापरवाही बरतने का आरोपी बनाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+