पाकिस्तान में संदिग्ध ड्रोन हमले में 15 मरे
इस्लामाबाद, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान के अशांत कबायली क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए और सात घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तरी वजीरिस्तान के गुलाम खान क्षेत्र के बांगा-ए-दार में यह हवाई हमला हुआ।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक परिसर और एक वाहन को निशाना बनाकर चार मिसाइले दागी गईं। उन्होंने बताया, "हमें जानकारी मिली है कि इस हमले में 15 लोग मारे गए हैं जबकि सात घायल हो गए हैं।" उन्होंने बताया कि समझा जाता है कि हमले का निशाना विदेशी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications