राज्यसभा में कैग की रिपोर्ट पेश
राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीना ने कैग की रिपोर्ट पेश की। दूसरी ओर सरकार की ओर से विपक्षी दलों के नेताओं को दोपहर के भोजन पर बुलाया गया है ताकि संसद में जारी गतिरोध खत्म किया जा सके।
2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में हुए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने रविवार रात इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि इस मामले पर राजा का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है बल्कि जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications