मरीज के गुर्दे से निकली 1 लाख 72 हजार पथरियां
पिछले साल दिसम्बर में अशीष रावणदाले पाटील ने मरीज धनराज वादिला के एक गुर्दे से पथरी निकाले थे।
पान की दुकान चलाने वाले 45 साल के वादिले पेट दर्द से पिछले छह माह से परेशान थे। बाद में उन्होंने तेजनक्ष हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी के चिकित्सक रावणदाले पाटील से संपर्क किया।
रावणदाले पाटील ने बताया, "वादिले गंभीर पेट दर्द से परेशान थे और कई चिकित्सकों से दिखा चुके थे। लेकिन कोई राहत नहीं मिली थी। हमें उनके बाएं गुर्दे में कुछ समस्या का पता चला।"
जांच के बाद रावणदाले पाटील ने वादिले का ऑपरेशन करने का फैसला किया।
रावणदाले पाटील ने कहा, "ऑपरेशन के दौरान हमारे सहयोगी चिकित्सकों को यह यकीन नहीं हो रहा था कि वादिले के गुर्दे से इतनी भारी मात्रा में पथरी निकल रही हैं। ऑपरेशन चार घंटे चला था।"
पाटील ने कहा कि पथरियों को गिनने के लिए प्रतिदिन तीन घंटे का समय दिया गया और इस कार्य में एक महीने लगे। इसके बाद मैंने गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स से संपर्क किया। उन्होंने इसकी जांच के बाद मुझे सूचित किया मैंने रिकार्ड बनाया है। कुछ ही दिन पहले मुझे गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने सर्टिफिकेट भेजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications