मैं बेदाग हूं : राजा
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके 7 रेस कोर्स रोड स्थित आवास पर मिलने के बाद राजा ने वहां उपस्थित पत्रकारों से कहा, "द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने मुझे प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपने की सलाह दी।"
राजा ने कहा, "मैं यह साबित करूंगा कि जो कुछ भी मैंने किया वह कानून के दायरे में था। मेरे कारण दूरसंचार में क्रांति आई है।"
उन्होंने कहा, "मैं देश और नागरिकों के प्रति प्रतिबद्ध हूं और मेरा अन्त:करण साफ है।"
उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राजा ने इस्तीफा दे दिया है, अब उन पर भ्रष्टाचार अधिनियम की रोकथाम के तहत मुकदमा चलना चाहिए।
राजा पर आरोप है कि उन्होंने 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन वर्ष 2001 की दरों पर किया, जिससे 1,76000 हजार करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications