अफगान के हालात पर भारत, चीन और रूस के बीच चर्चा
रूस, भारत और चीन के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया, "तीनों देशों ने अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात को लेकर चिंता जाहिर की है। साथ ही अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों को विकसित करने की जरूरत को रेखांकित किया। जिससे कि अफगानिस्तान अपनी सम्प्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा कर सके।"
रूस, चीन और भारत के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के वास्ते रविवार को चीन की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने चीनी विदेश मंत्री यांग जिची और अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लाबरोव के साथ अफगानिस्तान के हालत पर से चर्चा की।
बयान में कहा गया है, "चर्चा के दौरान तीनों मंत्रियों ने अफगानिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा बल को मजबूत बनाने और अफगान सरकार की शांति और पूनर्एकीकरण प्रक्रिया के कार्यक्रम को बढ़ावा देने की इच्छा जाहिर की।"
संयुक्त बयान में कहा गया, "मौजूदा हालात में अफगानिस्तान को मदद देने के महत्व पर तीनों मंत्रियों ने जोर दिया।"
इसके अलावा कहा गया है कि ऐसे क्षेत्रीय मसलों को सुलझाने के लिए छह देशों का 'शंघाई सहयोग संगठन' (एससीओ) एक महत्वपूर्ण मंच है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications