निरूपमा बीजिंग में उठाएंगी कश्मीर मुद्दा
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश सचिव निरूपमा राव चीन की राजधानी बजिंग में मंगलवार को चौथे दौर की रणनीतिक वार्ता शुरू करेंगी। भारत पहले ही स्पष्ट चुका है कि वह कश्मीर को उसी तरह अपना अभिन्न अंग मानता है, जिस तरह चीन तिब्बत और ताइवान को।
कयास लगाया जा रहा है कि राव अगले महीने चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ की नई दिल्ली यात्रा के मद्देनजर चीन का दौरा कर रही हैं।
राव मध्य चीनी शहर वुहान जाएंगी। वह यहां आयोजित रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की त्रिपक्षीय बैठक में विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा का साथ देंगी।
राव चीनी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के भारत के दावे को चीन का समर्थन हासिल करने के लिए दवाब बनाया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार कृष्णा अपने चीनी समकक्ष यांग जिची और रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह तिब्बत और ताइवान क्षेत्र को स्वायत्तता देने के मसले पर नई दिल्ली की चिंता से अवगत कराएंगे और भारत का यह संदेश देंगे कि चीन को जम्मू एवं कश्मीर मुद्दे पर भारत की संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications