झारखण्ड दिवस के विज्ञापन में धौनी एवं दीपिका
स्थानीय समाचार पत्रों में एक पन्ने के विज्ञापन में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनके मंत्रिमंडल के 11 सहयोगियों सहित धौनी और दीपिका कुमारी की तस्वीरें छपी हैं। दोनों खिलाड़ी रांची के हैं।
विज्ञापन में सरकार के किसी उपलब्धि का जिक्र नहीं किया गया है। विज्ञापन में लिखा है, "पंचायत चुनावों का सपना 32 सालों के बाद पूरा होगा। इन चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाएगा।"
उधर, कांग्रेस के प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने आईएएनएस को बताया,"सरकार अपनी उपलब्धियों के बारे में क्या बताएगी? पिछले दस सालों में राज्य ने केवल भ्रष्टाचार की उपलब्धि की है।"
उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग करके झारखण्ड राज्य की स्थापना की गई थी। राज्य में 27 प्रतिशत जनजातीय आबादी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications