सरिस्का में बाघ मृत मिला
वन अधिकारियों ने कहा कि रविवार देर शाम बाघ का शव मिला। अधिकारियों ने कहा कि बाघ की मौत की वजह एक अन्य नर बाघ के साथ लड़ाई हो सकती है।
वन अधिकारियों का कहना है, " मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग पाएगा। प्रारंभिक जांच में बाघ की उम्र लगभग पांच वर्ष है। इसकी मौत की वजह दूसरे बाघ के साथ लड़ाई हो सकती है।"
रेडियो कॉलर के लगातार संकेत मिलने के बाद वन अधिकारियों ने बाघ की तलाशी शुरू की जिसे बाद में अभयारण्य के कनकवाड़ी क्षेत्र से मृत पाया गया।
इस बीच, वन विभाग के सूत्रों ने कहा है कि एक अन्य नर बाघ का मृत बाघ पर हमला भी हो सकता है जो तीन नवंबर से गायब है।
एक सूत्र ने कहा है कि वन विभाग ने 3 नवंबर से गायब बाघ के लिए एक व्यापक खोज शुरू की है जिसमें ग्रामीण और गैर सरकारी संगठनों की मदद भी मांगी है।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, "बाघ कंचा जंगल के आसपास चला गया होगा और वह खाई में छिप गया होगा जहां से रेडियो कॉलर के संकेत प्राप्त करना कठिन है।"
2008 के बाद से पांच बाघों जिसमें दो नर और तीन मादा को सवाई माधोपुर जिले के रणथम्भौर राष्ट्रीय पार्क से यहां लाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications