ब्रिटिश उप उच्चायुक्त की पत्नी करेंगी दांडी यात्रा
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस यात्रा को 'इंडिया यूके फ्रेंडशिप वाक' नाम दिया गया है। मुम्बई में ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त पीटर बेकिंघम की पत्नी जील बेकिंघम 18 नवंबर से यात्रा की शुरुआत करेंगी।
उन्होंने बताया कि पीटर इस यात्रा की शुरुआत 18 नवंबर की सुबह 6.30 बजे अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से करेंगी और सूरत स्थित दांडी समुद्र तट पर चार दिसंबर को पहुंचेंगी।
अपनी 360 किलोमीटर की यात्रा जील 17 दिनों में पूरी करेंगी। रास्ते में वह तीन दिनों का विश्राम भी करेंगी।
इस यात्रा को टाटा, रिलायंस, एडीएजी समूह, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसार, आदित्य बिड़ला समूह और गोदरेज आदि ने प्रायोजित किया है।
इसके अलावा जील की इस यात्रा का समर्थन महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी, सचिन तेंदुलकर, 'एसोसिएशन ऑफ ब्रिटिश स्कालर्स, बड़ोदरा' और गुजरात के बड़ोदरा चैप्टर ने किया है।
इस यात्रा से मिली राशि को छह एनजीओ में बांटा जाएगा। इनमें मुम्बई के तीन एनजीओ मैजिक बस, मुक्तांगन और अपनालय और गुजरात के तीन एनजीओ अक्षर ट्रस्ट, श्रम मंदिर और भाषा सेंटर हैं।
ये सभी एनजीओ शारीरिक रूप से कमजोर, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों और जनजातीय लोगों के लिए काम करते हैं।
महात्मा गांधी के दांडी यात्रा से प्रेरित जेली ने बताया, "अहमदाबाद में साबरमती आश्रम को देखने पर मैंने गांधी के निष्पक्षता और सभी भारतीयों के साथ समानता का व्यवहार करने के सिद्धांतों को सीखा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications