आदर्श घोटाला : सीबीआई ने दर्ज किया मामला

सीबीआई के एक सूत्र ने बताया, "प्रारंभिक जांच के दौरान रक्षा मंत्रालय द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया यदि आपराधिक साक्ष्य मिलते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।"

अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने जांच एजेंसी से सोसायटी को दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और अपने कब्जे वाली भूमि को सेना द्वारा किन परिस्थितियों में छोड़ी गई, इसकी जांच करने के लिए कहा है।

उधर, इस मामले में पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजे) कानून का 'स्पष्ट' उल्लंघन करने पर आदर्श हाउसिंग सोसायटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मंत्रालय ने सोसायटी से पूछा कि कानून का उल्लंघन करने पर इमारत को क्यों न गिरा दिया जाए।

मंत्रालय ने सोसायटी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

उल्लेखनीय है कि सोसायटी की इस इमारत का निर्माण मुम्बई के संपन्न इलाके कोलाबा में किया गया है। यहां से नौ सैनिक प्रतिष्ठान भी नजदीक हैं।

मूलरूप से छह मंजिली इमारत का निर्माण कारगिल शहीदों और विधवाओं के लिए हुआ था, जिसे बाद में 31 मंजिली इमारत में तब्दील कर दिया गया। इसमें सेना के पूर्व और वर्तमान अधिकारियों, नौकरशाहों, राजनेताओं और उनके नजदीकियों के फ्लैट्स हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+