केंद्र को अतिरिक्त व्यय की मंजूरी की दरकार
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष के दौरान लगभग 45,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय की संसद से मंजूरी का प्रस्ताव रखा।
विपक्षी दलों के विरोध और शोरगुल के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा में वर्ष 2010-11 के अनुदानों के लिए अनुपूरक मांग पेश की। विपक्षी दल 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग कर रहे थे।
सरकार का कुल अतिरिक्त व्यय 5,000 करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी सहित 44,945.52 करोड़ रुपये है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications