जम्मू पुलिस की खुफिया जानकारी पर इंकलाबी गिरफ्तार
पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू) अशोक गुप्ता ने पत्रकारों को बताया, "इंकलाबी की गिरफ्तारी में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस द्वारा मुहैया कराई खुफिया जानकारी की बड़ी भूमिका रही है। हमने दिल्ली पुलिस को इसके बारे में जानकारियां दी थीं"
उन्होंने कहा, "इंकलाबी राज्य में कम से कम 20 हत्याओं के साथ अपहण की घटनाओं में भी शामिल रहा है। वह राजौरी और जम्मू क्षेत्र के रियासी में सक्रिय था।"
गुप्ता ने कहा कि उन्हें इसकी सही-सही जानकारी थी इंकलाबी दिल्ली में है। उन्होंने बताया, "पूछताछ के दौरान सारी जानकारियां मिलेंगी, लेकिन यह संदेह बना हुआ था कि वह अपनी आतंकी गतिविधियों का ठिकाना बनाने के लिए दिल्ली गया है।"
गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार रात करीब 9.30 बजे 35 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक इंकलाबी संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह मुठभेड़ दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके में हुई। इंकलाबी ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की, लेकिन आधे घंटे की गोलीबारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications