भ्रष्टाचार पर अंकुश जरूरी : राहुल (लीड-1)

लखनऊ, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को अमेठी आए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए इस पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कार्रवाई किए जाने की वकालत की।

राहुल ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की वकालत की और कहा, "भ्रष्टाचार एक गंभीर मुद्दा है..हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ाई से निपटने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है।"

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि दौरे के पहले दिन राहुल ने फुर्सतगंज स्थित फुटवियर डेवलपमेंट डिजाइन इंस्टीट्यूट की इमारत का उद्घाटन करने के बाद वहां के छात्रों से बातचीत की। उनके साथ केंद्रीय वाणज्यि मंत्री आनंद शर्मा भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के विकास से ही भारत शक्तशाली बनेगा। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम लिए बिना राहुल ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि इन राज्यों में जितना विकास होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ। दोनों राज्यों में अभी विकास की बहुत जरूरत है।

प्रवक्ता के मुताबिक कांग्रेस महासिचव ने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता औद्योगिक विकास के मामले में पिछड़े इन राज्यों में औद्योगिक विकास की संभावनाएं पैदा करना है। राहुल ने उप्र और बिहार के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि इन राज्यों के लोगों में कार्यक्षमता ज्यादा होती है।

इससे पहले फुर्सतगंज में शीना होम टेक्सटाइल्स की सैकड़ों महिला कर्मचारियों ने राहुल के काफिले को रोककर इस बंद पड़ी कपड़ा निर्माण इकाई को दोबारा खुलवाने की मांग की। राहुल ने महिला कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को उचित मंच तक पहुंचाएंगे।

रायबरेली स्थित यह इकाई मंदी आने के बाद करीब पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ी है और इस बाबत इन महिलाओं ने कांग्रेस अध्यक्ष एवं रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी से मिलकर फैक्टरी खुलवाने का अनुरोध किया था।

राहुल ने दौरे की शुरुआत सबसे पहले सवई हेमगढ़ गांव से की। उन्होंने गांव में कांग्रेस नेता दीपक सिंह के घर जाकर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। यहां से वह जायस गए और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मुलाकात कर उनकी प्रगति की जानकारी ली।

प्रवक्ता ने बताया कि राहुल सोमवार की रात मुंशीगंज के अतिथिगृह में विश्राम करेंगे। वह सुबह करीब साढ़े दस बजे दिल्ली से विमान द्वारा लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे और सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+