याहू इंडिया को चाहिए साझेदार
इंटरनेट की अग्रणी कम्पनी याहू इंक की भारतीय इकाई ने सोमवार को यह घोषणा की।
भारत आर्थिक सम्मेलन में एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान याहू इंडिया के प्रबंध निदेशक अरुण तदान्की ने कहा कि अगले साल तक उनकी लगभग छह क्षेत्रीय भाषाओं में सामग्री लाने की योजना है। वे इसके लिए साझेदार खोज रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में विशाल संभावनाएं हैं।
अभी याहू इंडिया अंग्रेजी के अतिरिक्त मीडिया कम्पनी दैनिक जागरण की साझेदारी में हिंदी में भी सामग्री उपलब्ध कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications