संसदी कार्यवाही रोकने पर कांग्रेस ने भाजपा को लताड़ा
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां कहा, "जो संसद की कार्यवाही में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं, उन्हें भत्ते का दावा नहीं करना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि संसद नारेबाजी का नहीं बल्कि चर्चा का एक मंच है। जनता को अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों से उम्मीद है।
तिवारी ने कहा, "भाजपा पिछले कुछ दिनों से जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, उससे संदेश मिलता है कि वह लोकतंत्र में नहीं भेड़तंत्र में विश्वास करती है।"
उल्लेखनीय है कि भाजपा के सांसद 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन विवाद की जांच एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों के दबाव के चलते ए.राजा को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पद से रविवार रात इस्तीफा देना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications